{"_id":"64ee3b32ad1834d3c306e436","slug":"road-marking-will-be-done-at-all-entry-exit-points-of-the-city-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5230-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर के सभी प्रवेश-निकास प्वाइंट पर होगी रोड मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर के सभी प्रवेश-निकास प्वाइंट पर होगी रोड मार्किंग
Wed, 30 Aug 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने की दिशा में अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने लघु सचिवालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि शहरों के सभी प्रवेश व निकासी प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई बनाए जाएं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों जो भी कट बनाए गए हैं, चाहे वो किसी गांव, किसी कॉलेज या स्कूल का वहां पर साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें ताकि वहां किसी प्रकार का सड़क हादसा न हो सके।
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस वे पर अवैध कट का निर्माण करने वाले तथा ढाबा या अन्य कोई दुकान खोलने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। अधिकारियों को ट्रैफिक साइन बोर्डों पर लगे विज्ञापनों को हटवाते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त विश्राम मीणा, एसडीएम डॉ. निर्मल नागर, आशीष वशिष्ठ, नगराधीश डॉ. अनमोल, आरटीए सचिव डॉ. नीरज जिंदल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।