फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road closed to build Sudarshan Gate near College turn, problems increased

Sonipat News: कॉलेज मोड़ के पास सुदर्शन द्वार बनाने के लिए रास्ता किया बंद, बढ़ी परेशानी

Sun, 14 Jul 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Road closed to build Sudarshan Gate near College turn, problems increased
गोहाना। नगर परिषद ने सिविल रोड को कॉलेज मोड़ के पास सुदर्शन द्वार बनाने के चलते रास्ते को बंद कर दिया है। अब सिविल रोड से नगर परिषद की तरफ जाने के लिए वाहनों को करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से शहर में विभिन्न जगहों पर प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कॉलेज मोड़ पर भी 34 लाख रुपये से सुदर्शन द्वार का निर्माण किया जा रहा है। सुदर्शन द्वार के पिलर उठा दिए गए हैं और पिलरों पर लेंटर लगाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने शटरिंग लगाने के दौरान रास्ते को बंद कर दिया है। इससे वहां से आवागमन बंद हो गया है और वाहन चालकों व क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

वर्जन

कॉलेज मोड़ पर सुदर्शन द्वार का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते रास्ते को बंद किया गया है। काम पूरा होने के बाद रास्ता खोल दिया जाएगा।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed