फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident, womens death

शोक जताने जाते समय ऑटो पलटने से महिला की मौत, चार घायल

Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
road accident, womens death
खरखौदा। गांव सिसाना-सिलाना के बीच तेज रफ्तार ऑटो पलटने से महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गईं। महिलाएं रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने जा रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रोहतक के गांव आसन निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि गांव लाठ में उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। रविवार को वह तेरहवीं पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने परिवार की सदस्यों के साथ लाठ गांव जा रहा था। उसके साथ उसकी ताई प्यारी व सरोज, चाची संतोष, पतासो व रोशनी भी थी। वह अपने गांव के ही राजेंद्र के ऑटो में लाठ जा रहे थे। राजेंद्र ऑटो को तेज गति से चला रहा था। जिसे लेकर उसने उसे कई बार टोका था, लेकिन वह नहीं माना। सिसाना व सिलाना गांव के बीच उनका ऑटो पलट गया। हादसे में सभी को चोट आई। उसकी ताई प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। पुलिस ने विकास के बयान पर राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed