फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident, tyre change on road, two dead

पिकअप गाड़ी का फटा टायर बदल रहे दो युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत, तीसरा साथी बाल-बाल बचा

Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
road accident, tyre change on road, two dead
गोहाना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर गोहाना बाईपास के पास ट्रक ने आम से भरी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे कुचलने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी बाल-बाल बच गया। हादसा तब हुआ जब दोनों युवक अपने साथी के साथ मिलकर पिकअप गाड़ी का फटा टायर बदल रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव नंगला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को वह और उसके गांव का संजय व जगदीप तथा दादरी जिले के गांव जीतपुरा का सोमबीर दो पिकअप गाड़ियों में आम लेने के लिए यूपी के शामली स्थित कंदला मंडी में गए थे। वह गाड़ियों में आम भरकर 10 जुलाई की शाम को कंदला मंडी से भिवानी के लिए चल पड़े। रात को वह पानीपत में एक ढाबे पर रुक गए थे। इसके बाद रविवार तड़के ढाबे से भिवानी के लिए चल दिए। प्रदीप ने बताया कि जब सुबह करीब पांच बजे रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो उसकी पिकअप गाड़ी का एक टायर फट गया। गाड़ी में लोड होने के कारण वह सड़क पर ही रुक गई। इस पर जगदीप ने भी अपनी गाड़ी साइड में रोक ली। प्रदीप ने बताया कि टायर फटने के बाद गाड़ी सड़क पर खड़ी होने के चलते उसने उसके डीपर जला दिए। इसके साथ ही गाड़ी के पीछे संकेत के लिए झाड़ियां रख दी। यही नहीं वह खुद गाड़ी से 50 मीटर पीछे टार्च लेकर खड़ा हो गया और अन्य गाड़ियों को दूसरी साइड से जाने का इशारा करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान संजय, सोमबीर व जगदीप पिकअप का टायर बदलने लगे। उसी समय पीछे से एक ट्रक आया और उसके इशारा करने के बावजूद उसने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। इससे पिकअप गाड़ी पलट गई और संजय व सोमबीर की कुचलने से मौत हो गई। जबकि जगदीप बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अब ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रक की टक्कर से पिकअप का टायर बदल रहे दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने उनके साथी चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
- सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed