फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident, two dead, sonipat

केजीपी पर ट्रक व कैंटर की टक्कर में दो की मौत

Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
road accident, two dead, sonipat
कुंडली। केजीपी पर मनौली के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराने से कैंटर चालक और ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के चाचा के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन

केजीपी पर मनौली के पास सोमवार तड़के चालक ने ट्रक को रोक दिया। उसके ट्रक के पहिये में पंचर होने का शक था। जिस पर ट्रक का क्लीनर यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव लच्छीपुर का आरिफ नीचे उतरकर ट्रक के टायर में हवा चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से कैंटर चालक उत्तराखंड के जिला सितार गंज का सहबान अपना कैंटर लेकर वहां से गुजरने लगा। आरोप है कि ट्रक चालक ने कोई इंडिकेटर नहीं दे रखा था और ट्रक को भी हाईवे की पहली लोन में खड़ा किया था। इसके चलते कैंटर चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे उसने ट्रक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का क्लीनर आरिफ व कैंटर चालक सहबान बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां सहबान को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरिफ को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में सहबान के चाचा के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन ::
केजीपी पर यमुना पुल के पास कैंटर-ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक व ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed