{"_id":"60abea908ebc3e201b7ab7e2","slug":"road-accident-13-years-old-child-dead-infront-of-mother-sonipat-news-rtk6099037108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटने से मां की आंखों के सामने 13 साल के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटने से मां की आंखों के सामने 13 साल के बेटे की मौत
विज्ञापन
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र में फेम फैक्टरी के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटने से उसमें सवार 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा बच्चे की मां की आंखों के सामने हुआ। वह घटना के समय बहनोई के साथ औद्योगिक क्षेत्र से घर लौट रही थी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मूलरूप से यूपी के जिला लखीमपुर खीरी के गांव ककरहा की रहने वाली तरनूम ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह बढ़मलिक गांव में किराए पर रहती है और राई औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करती है। वह रविवार रात को काम के सिलसिले में बहनोई निसार अहमद के साथ राई औद्योगिक क्षेत्र में आई थी। बेटे आफाक (13) को वह घर पर छोड़कर गई थी। रात को जब वह बहनोई के साथ लौट रही थी कि उसे एक ऑटो में अपना बेटा बैठा दिखाई दिया। चालक ऑटो को तेज गति से चला रहा था। उनके देखते-देखते ऑटो सड़क पर पलट गया। ऑटो में सब्जी भरी थी। वह भी सड़क पर बिखर गई। उसका बेटा ऑटो के नीचे दब गया। उसके बहनोई ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। चालक मौके से फरार हो गया। उसने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद जांच अधिकारी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था आफाक
तरनूम ने बताया कि आफाक उसके चार बच्चों में सबसे छोटा था। उससे बड़ी एक बहन व दो भाई हैं। सबसे छोटा होने के चलते आफाक सबका लाडला था। वह उसे घर पर ही छोड़कर गई थी। बाद में वह ऑटो में दिखाई दिया और ऑटो पलटने से उसकी जान चली गई।