फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accedent, father- son death

बाइक सवार पिता-पुत्र को 20 मीटर तक घसीटते ले गई कार, दोनों की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
sonipat
sonipat Updated Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
road accedent, father- son death
दुर्घटना के बाद कार देखते लोग - फोटो : bureau
 सोनीपत-गोहाना मार्ग पर खेड़ी दमकन गांव के पास तेज गति से सोनीपत की तरफ जा रही पुलिसकर्मी की कार ने बाइक सवार सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। कार 20 मीटर तक दोनों को घसीटते ले गई। इससे न केवल बाइक के परखचे उड़ गए, बल्कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मकान की रजिस्ट्री कराने तहसील जा रहे थे। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि जौली गांव निवासी जगदीश (35) को घर के एक हिस्से की रजिस्ट्री कराना था। सुबह वह  पिता धज्जाराम (65) को साथ लेकर बाइक से तहसील जा रहा था। रास्ते में जब खेड़ी दकमन गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक 20 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटते चली गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कार में मिली वर्दी, पीछे पुलिस का लोगो
सूचना पर सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। जांच में कार के अंदर पुलिस कांस्टेबल की वर्दी टंगी थी, जिसके ऊपर नेम प्लेट पर सन्नी लिखा है। साथ ही कार के पीछे भी पुलिस का लोगो लगा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला कि कार कैथल निवासी सन्नी की है, जिसकी वर्दी गाड़ी में मिली है। पूछने पर पता चला कि सन्नी असंध के एक अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान दर्जन होने के बाद पता चलेगा कि गाड़ी वह खुद चला रहा था या नहीं। फिलहाल गाड़ी का नंबर दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed