फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RO's resignation, Gohana Bar Association elections postponed, sonipat, bar

आरओ ने दिया इस्तीफा, गोहाना बार एसोसिएशन चुनाव स्थगित

Sat, 10 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना Updated Sat, 10 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोहाना बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसका कारण आरओ जितेंद्र लाठर का इस्तीफा और सभी वकीलों की सहमति न होना बताया जा रहा है। कुछ वकील चाहते हैं कि जो वकील जिस बार में प्रैक्टिस करता है वहां के ही चुनाव में भाग ले, जबकि युवा वकीलों की मांग है कि कोई कहीं भी काम करे, लेकिन वह गोहाना बार का सदस्य है तो उसे मतदान का अधिकार हो। इन सब मामलों पर सहमति न बनने पर फिलहाल पुरानी कार्यकारिणी अपना पहले की तरह काम करती रहेगी।
विज्ञापन

बार के प्रधान जय सिंह देशवाल और वरिष्ठ अधिवक्ता रामफल मोर ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बताया कि बीते चार दिसंबर को एसोसिएशन के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया और आगामी 22 दिसंबर को चुनाव करवाने की तारीख निर्धारित की गई थी, जिसके लिए एडवोकेट जितेंद्र लाठर को आरओ नियुक्त किया गया था। इस दौरान बार के सभी वकीलों की एक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें वकीलों ने अलग-अलग राय रखी। रामफल मोर ने बताया कि अब चुनाव बार काउंसिल या प्रशासन की देखरेख में करवाने का विकल्प बचा हुआ है। इस पर कब सहमति बनेगी यह आगामी दिनों में कहा जा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed