फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Riya secured second position in the university by scoring 86.75% marks in B. Pharmacy

Sonipat News: रिया ने बी. फार्मेसी में 86.75 फीसदी अंक लेकर विश्वविद्यालय में पाया दूसरा स्थान

Thu, 19 Jun 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Riya secured second position in the university by scoring 86.75% marks in B. Pharmacy
फोटो 17- सोनीपत के जीवीएम काॅलेज ऑफ फार्मेसी में प्रबंधकों के साथ मौजूद बी. फार्मेसी में विश्वव
सोनीपत। जीवीएम काॅलेज ऑफ फार्मेसी की छात्रा रिया ने बी. फार्मेसी के द्वितीय सेमेस्टर में 86.75 फीसदी अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। रिया सहित पांच छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. रितु कटारिया ने कॉलेज का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. रितु कटारिया ने बताया कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक ने बी. फार्मेसी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। इसमें जीवीएम काॅलेज ऑफ फार्मेसी की छात्राओं ने आशा अनुरूप बेहतरीन परिणाम दिया। रिया ने कुल 725 अंकों से 629 अंक (86.75 फीसदी) प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तनुश्री ने 603 (83.17 फीसदी) अंक लेकर विश्वविद्यालय में 10वां, तमन्ना ने 598 (82.48 फीसदी) अंक हासिल कर 13वां, कनुप्रिया ने 595 (82.06 फीसदी) अंक अर्जित कर 18वां, पायल ने 594 (81.93 फीसदी) अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 19वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज प्रबंधन की ओर से छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश रेलन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed