फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ritu of PM Shri Government School, Murthal Adda's model on disaster management came first

Sonipat News: आपदा प्रबंधन पर पीएमश्री राजकीय स्कूल मुरथल अड्डा की रितू का मॉडल प्रथम

Sun, 26 Jan 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ritu of PM Shri Government School, Murthal Adda's model on disaster management came first
फोटो 25- सोनीपत के माॅडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वि
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दी गई सात थीम पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए, साथ ही इन थीम पर पोस्टर व रोल प्ले प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दिखाई। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) रचना बाना ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शानदार मॉडल बनाने पर विद्यार्थियों की सराहना की।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन थीम पर पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की रितू का मॉडल प्रथम रहा। प्रदर्शनी में पहले दो स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक परियोजना समन्वयक डाॅ. अतर सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में तीन मुख्य स्पर्धाओं मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग व रोल प्ले प्रतियोगिता में 279 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सभी टीमों के साथ में उनके इंचार्ज भी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास मलिक, नीरज दहिया, रवित कुमार, डॉ. मुकेश श्योराण ने मॉडल मेकिंग, साक्षी चांदना व स्वाति खेरा ने रोल प्ले और निकेंदर गुलिया व रविन ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इस दौरान एपीसी अमित भनवाला, रंजीत कुंडू व स्कूल प्राचार्य संजीव दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगाए गए 98 स्टॉल
एपीसी डॉ. अतर सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में 98 स्टॉल्स लगाए गए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर बनाए गए मॉडल देखे और उनकी उपयोगिता के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि रोल प्ले व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता केवल जिला स्तर पर आयोजित करवाई गई थी। जबकि मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed