फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rishikesh became Sonipat division head for the second time unanimously

Sonipat News: सर्वसहमति से दूसरी बार ऋषिकेश बने सोनीपत खंड प्रधान

Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh became Sonipat division head for the second time unanimously
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के दफ्तर में विद्यालय अध्यापक संघ की खंड स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। अध्यक्षता जिला प्रधान जोगेंद्र सिंह ने व संचालन जिला प्रेस सचिव दिनेश छिक्कारा ने किया। खंड प्रधान ऋषिकेश व कार्यकारिणी का इस्तीफा देने के बाद आगामी तीन वर्षो के लिए नई खंड कमेटी का चुनाव करवाया गया।
विज्ञापन

सभी अध्यापकों ने खंड प्रधान ऋषिकेश व सचिव जोगेंद्र सिंह को दोबारा उनके पदों पर बने रहने का निवेदन किया। उसके बाद अनिल राठी को कोषाध्यक्ष व संगठन सचिव मास्टर जगदीश को चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सर्व कर्मचारी संघ सोनीपत से आनंद सिंह हुड्डा व ओम प्रकाश मालिक रहे। ओमप्रकाश मलिक ने नवनिर्वाचित खंड कमेटी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी सदस्यों का चयन सर्व सहमति से किया गया। सम्मेलन का संयोजन जिला सचिव नरेंद्र चहल ने किया। चुनाव कार्यक्रम के दौरान नवीन कुमार, महिपाल, नरेंद्र सिंह, रोहतास चहल, कुलदीप सिंह, अरविंद दलाल, अनिल कुमार, पवन धानिया, नवीन जसपाल, जगमोहन, हंसराज व रोहताश गंगाना अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed