फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   reward of 5 thousand on murder accused

युवक की हत्या के आरोपी पर 5 हजार का इनाम

Sat, 04 Jan 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
reward of 5 thousand on murder accused
सोनीपत। शहर के भाट मोहल्ले की गली में टहल रहे युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इस कारण ही आरोपी पर आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही सिटी थाना पुलिस को आरोपी के पोस्टर चस्पा करने के अलावा आसपास के थानों की पुलिस से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

श्हर के भाट मोहल्ला का रहने वाला दीपक 23 सितंबर 19 की रात को खाना खाने के बाद गली में टहल रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और दीपक के साथ कहासुनी करने लगे। इस बीच ही एक हमलावर ने दीपक के पेट में गोली मार दी थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए थे। दीपक को परिजनों ने बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। दीपक के पिता रामनरेश ने पुलिस को उस समय बताया था कि एक युवक को उन्होंने पहचान लिया था। बाइक पर सवार हमलावरों में एक जटवाड़ा के धोबीवाड़ा मोहल्ले का नितिन था। पुलिस ने नितिन समेत दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसी समय से हत्यारोपी को पकडने के लिए तलाश कर रही है। लेकिन हत्यारोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। ओल्ड सिटी चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि हत्यारोपी नितिन पर आईजी संदीप खिरवार की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है, जिससे उसे पकड़ा जा सके और उसका पता लगाने के लिए लगातार दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed