{"_id":"61dddfadd79f19088358e4a4","slug":"revealed-in-the-post-mortem-report-the-elderly-man-was-murdered-with-9-injuries-sonipat-news-rtk6354821142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, बुजुर्ग की 9 चोट मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, बुजुर्ग की 9 चोट मारकर की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कबीरपुर में कमरे के अंदर मृत मिले बुजुर्ग की नौ चोट मारकर हत्या की गई थी। बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) में हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब हमलावरों के बारे जानकारी जुटा रही है।
कबीरपुर निवासी चांदराम (60) घर के पास प्लॉट के अंदर बने कमरे सो रहे थे। वह शनिवार शाम को घर से खाना खाकर कमरे में गए थे। रविवार सुबह जब उनकी पुत्रवधू सुशीला उन्हें चाय देने गई थी तो वह चारपाई से नीचे गिरे मिले थे। उन्होंने अपने पति मनजीत को अवगत कराया था। मनजीत ने मौके पर जाकर देखा था तो चांदराम की मौत हो चुकी थी। मनजीत ने पड़ोस के लोगों को बुलाया था। उसके बाद पिता के शव को घर ले आए थे। उन्होंने घर लेकर आने के बाद देखा था कि उनके पिता के सिर, नाक व अन्य हिस्सों पर चोट लगी थी। आसपास के लोगों के कहने पर उसने चौकीदार को अवगत कराकर पुलिस को सूचित कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मनजीत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की थी। अब चिकित्सक से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कारण बुजुर्ग की मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने राय दी है कि सिर में लगी चोट मौत का कारण है। साथ ही शरीर पर चोट के नौ निशान मिले हैं। पुलिस ने मनजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी पहलुओं पर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रंजिश से लेकर अन्य पहलुओं को खंगाल रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर जल्द मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि रात को बुजुर्ग के पास कौन गया था। किसी से झगड़ा होने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत