{"_id":"57ea5931daa8c9f1011c3b66bedea65a","slug":"revealed-10-snetching-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और खुल गईं स्नैचिंग की 10 वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और खुल गईं स्नैचिंग की 10 वारदातें
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी निरोधक दस्ता सोनीपत पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान इसी प्रकार की दस अन्य घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक और एक सोने की चेन भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी पूजा डाबला ने बताया कि गत 21 अप्रैल को सुभाष चंद्र ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी सेक्टर-23 स्थित रेहड़ी से समान खरीद रही थी।
विज्ञापन
उसी समय दो अज्ञात युवक बाइक पर आए और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया।
बाद में छानबीन का काम चोरी निरोधक दस्ता सोनीपत पुलिस को सौंपा गया। टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही नरेंद्र कुमार टीकाराम कन्या कालेज के नजदीक मौजूद थे कि इन्हें दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
इन्हें काबू करके नाम और पता पूछा तो उन्होंने अपनी पहचान हनीफ उर्फ कालू निवासी गांव सिसाना और दीपक उर्फ घोच्चू निवासी त्रिनगर, दिल्ली के रूप में दी।
पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।
इस दौरान पूछताछ कर चोरी का माल खरीदने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी मनोज को मयूर विहार, सोनीपत की सीमा से गिरफ्तार किया। इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान हुआ खुलासा
1. 27 अप्रैल छोटी मस्जिद के नजदीक से चेन छीनी
2. 27 मई नवजीवन अस्पताल से चेन झपटी
3. 2 मई चावला कालोनी सोनीपत से
4. 7 अप्रैल कल्याण नगर सोनीपत से
5. वर्ष 2014 में एटलस रोड सोनीपत से
6. 22 अक्टूबर एटलस गेस्टहाउस माडल टाउन सोनीपत से
7. 1 नवंबर सेक्टर-12 सोनीपत से
8. 10 अप्रैल र्साइं गेस्टहाउस के नजदीक ओल्ड डीसी रोड
9. 6 मई सेक्टर-15 सोनीपत से चेन छिनी