फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired soldier lost daughter-in-law and grandchildren along with both sons in accidents

सेवानिवृत्त फौजी अनार सिंह ने हादसों में दोनों बेटों के साथ पुत्रवधू व पोता-पोती को खोया

Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier lost daughter-in-law and grandchildren along with both sons in accidents
खरखौदा। गांव मटिंडू निवासी सेवानिवृत्त फौजी अनार सिंह ने सड़क हादसे में बड़े बेटे को खोने के बाद अब छोटे बेटे, पुत्रवधू व पोता-पोती को भी खो दिया है। अनार सिंह ने फौजी बेटे मनोज को खो देने के चार वर्ष पूरे होने से पहले ही अब परिवार के चार सदस्यों की मौत से गमगीन हैं। कैलाना के पास हुए हादसे ने उनके छोटे बेटे अशोक व बड़े बेटे मनोज की पत्नी मंजू, पोती आयुषि व पोते आयुष की जिंदगी को लील लिया है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। ढांढस बंधाने वालों की आंखों से खुद ही आंसू निकल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मटिंडू निवासी अनार सिंह फौज में थे। सेवानिवृत्ति के बाद सोनीपत में एक बैंक में नौकरी करने लगे। बड़ा बेटा मनोज जाट रेजिमेंट में भर्ती हुआ तो परिवार में खुशियां और बढ़ गईं। लाखु बुआना की मंजू के संग मनोज की शादी हुई और मंजू ने बेटी आयुषि को जन्म दिया, लेकिन लखनऊ में ड्यूटी के दौरान 22 सितंबर 2018 को मनोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट गया था। उस समय मनोज की पत्नी मंजू गर्भवती थी। कुछ माह बाद मंजू ने बेटे को जन्म दिया तो परिवार ने यह सोचकर ढांढस बांध लिया कि मनोज अब बेटे आयुष के रूप में वापस लौट आया है। मनोज के छोटे भाई अशोक की शादी भी मंजू की छोटी बहन मोनिका से हुई थी। शादी के बाद से उन्हें अभी तक कोई संतान नहीं है। ऐसे में सभी का प्यार आयुषि और आयुष को मिलता था। फौजी मनोज की मौत के बाद मंजू सोनीपत स्थित आर्मी कैंटीन में नौकरी करने लगी थी। अशोक सोनीपत में बैंक में सेवारत था। अब हादसे में मनोज का तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया है।
विज्ञापन

दोनों भाई लाखु बुआना में दो बहनों मंजू व मोनिका से शादीशुदा थे। मोनिका मायके गई हुई थी, जिसे रविवार को लेने के लिए अशोक को जाना था। इसी बीच मंजू ने भी मायके जाकर आने की बात कह दी। जिस पर सुबह मंजू घर से सोनीपत आर्मी कैंटीन में चली आई। वहीं अशोक दोनों बच्चों आयुष व आयुषि को लेकर आई-10 गाड़ी से सोनीपत पहुंचा। जहां से उसने मंजू को अपने साथ लिया और नहरों के रास्ते होते हुए वह लाखु बुआना पानीपत के लिए चल पड़े। लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। कैलाना के पास हुए हादसे में चारों का यह आखिरी सफर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
परिवार में बच गए बुजुर्ग दंपती व पुत्रवधू
सड़क हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद अब बुजुर्ग दंपती अनार सिंह व उनकी पत्नी कमलेश के अलावा अशोक की पत्नी मोनिका ही रह गए हैं। हादसे की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो वह अनार सिंह के घर की तरफ दौड़ पड़े। परिवार के चार सदस्यों के इस तरह चले जाने से हर कोई स्तब्ध है और बिलखते परिवार को ढांढस बंधाने में लगा है। हालांकि ढांढस बंधाते हुए उनकी आंखें नम हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed