{"_id":"66423bd1eb7b813aae034eb8","slug":"retired-soldier-accuses-brother-of-attacking-him-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118220-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत्त फौजी ने भाई पर लगाया हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत्त फौजी ने भाई पर लगाया हमला करने का आरोप
Mon, 13 May 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव कुराड के सेवानिवृत्त फौजी ने अपने ही भाई के परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि जब वह हमला कर रहे थे तो उनका हाथ बिजली के तार से छू गया। जिससे उनका हाथ झुलस गया। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुराड निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ खेत में गए थे। उनके खेत के साथ ही उनके भाई का खेत है। भाई अपने खेत से मिट्टी उठा रहा है। जिससे उनके खेत का लेवल नीचे हो गया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो भाई ने गाली गलौज करने लगा। जब वह अपने खेत में ट्यूबवेल के पास गया तो वहां ट्रांसफार्मर का हैंडल गिरा हुआ था। जब उसने ताला तोडक़र ट्यूबवेल चलाने का प्रयास किया तो उसके भाई ने डंडे से हमला किया। अन्य ने इस मामले में मारपीट की। इस दौरान टूटा हुआ तार उनके हाथ में जा लगा। जिससे हाथ झुलस गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।