फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired roadways worker commits suicide by jumping in front of train

Sonipat News: सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Retired roadways worker commits suicide by jumping in front of train
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर शनि मंदिर के पास 70 वर्षीय बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव नैना ततारपुर निवासी सतबीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसएचओ के नाम लिखे सुसाइड नोट में कहा है कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं, इसमें उनके परिवार का कोई दोष नहीं है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोमवार दोपहर के समय शनि मंदिर के पास अप लाइन पर गांव ततारपुर निवासी सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी सतबीर सिंह ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह बीमार रहते थे। शक कै कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, प्लेटफार्म पर मिला शव
वहीं दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर अलग-अलग जगह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक व एक युवती की मौत हो गई, जबकि सोमवार देर शाम सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्याऊ के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सोनीपत-सांदल कलां स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर करीब 32 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक नारंगी रंग के फूलों वाली फिरोजी साड़ी व मेहरून ब्लाउज पहनी है। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि गांव जगदीशपुर स्थित ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात डाउन लाइन पर करीब 30 वर्षीय युवक की शताब्दी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक काले रंग का पायजामा पहना हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं सोमवार देर शाम सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर व्यक्ति का शव मिला है। वह अकसर वहां पर घूमते हुए दिखाई देता था। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बुजुर्ग की मौत के अलावा अन्य की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed