{"_id":"6a9dce1481327b34e6078ad6","slug":"retired-officer-murdered-by-being-struck-on-the-head-with-a-stone-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160076-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत की अधिकारी की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत की अधिकारी की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। अगवानपुर रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के सामने रविवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त पूर्व रेंज वन अधिकारी की पत्थर से वार हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और शव को बरामद कर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए।
गांव भोगीपुर निवासी जयपाल राठी (62) वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट अधिकारी के पद से करीब तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार शाम वह निजी काम से अपनी कार में अगवानपुर रोड से गन्नौर की तरफ जा रहे थे। जब वे अगवानपुर रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सामने पहुंचे तो उनकी कार के आगे एक युवक खड़ा था। जयपाल ने उसे हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं हटा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
आरोप है कि युवक ने पास पड़े बड़े पत्थर से जयपाल के साथ हमला कर दिया इससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने जयपाल के सिर पर तीन-चार वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व थाना गन्नौर थाना प्रभारी निरीक्षक बीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान माहरा गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह भेज दिया।
- तीन बच्चों के पिता थे जयपाल राठी
जयपाल राठी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पत्नी की आंखों के सामने आज उनके जीवनसाथी नहीं हैं तो बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। हालांकि बेटे मंजीत और रजनीश व बेटी रेनू तीनों शादीशुदा हैं। एक छोटी सी कहासुनी ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
--
कार के सामने से हटने को कहने पर हुए विवाद के दौरान सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट अधिकारी की हत्या कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर, बीर सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर