फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired DGP of Uttarakhand Ashok Kumar becomes Vice Chancellor of Sports University Rai

Haryana: उत्तराखंड के सेवानिवृत्त DGP अशोक कुमार बने खेल विवि राई के कुलपति, एक मार्च को संभालेंगे कार्यभार

Tue, 27 Feb 2024 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 08:58 PM IST
सार

अशोक कुमार 1989 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस हैं। 20 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। वह 1 मार्च को राई खेल विवि में कार्यभार संभालेंगे। वीसी एसएस देशवाल ने त्यागपत्र दे दिया था। अशोक कुमार पानीपत के रहने वाले हैं। सोनीपत में पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Retired DGP of Uttarakhand Ashok Kumar becomes Vice Chancellor of Sports University Rai
कुलपति अशोक कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राई स्थित प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में अब उत्तराखंड के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार को कुलपति नियुक्त किया गया है। वह 1 मार्च को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह 20 नवंबर, 2023 को उत्तराखंड में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राई खेल विवि के पहले कुलपति एसएस देशवाल ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल के कैंपस में ही प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनाया था। इसमें सबसे पहले विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को कुलपति बनाया था। हालांकि उन्होंने नियुक्ति नहीं ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर 2022 में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त पूर्व महानिदेशक एसएस देशवाल को कुलपति लगाया था। उनके पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड के सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार को कुलपति बनाया गया है। एसएस देशवाल के कुलपति पद से इस्तीफा दिए जाने के कारणों का पता नहीं चला है। खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दौर में ढांचागत रूप से विकसित किए जा रहे खेल विवि में काफी काम किया जाना है। ऐसे में कुलपति पद को ज्यादा दिन खाली नहीं रखा जा सकता है। इस्तीफा मंजूर होने के दो दिनों के अंदर ही नया कुलपति नियुक्त कर सरकार ने खेल विवि के प्रति गंभीरता दिखाई है।

पानीपत के रहने वाले हैं अशोक कुमार, सोनीपत में की है पढ़ाई
कुलपति नियुक्त किए गए अशोक कुमार पानीपत के गांव कुराना के मूल निवासी हैं। उनकी उच्च शिक्षा सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय से हुई है। कुलपति बनाए गए अशोक कुमार राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। वह तीन साल तक बीएसएफ में तो एक साल तक सीआरपीएफ में भी सेवाएं दे चुके हैं। 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार को उत्तर प्रदेश कैडर मिला था। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन होने पर वह वहां चले गए।

विदाई का दिल छूने वाला वीडियो हो गया था वायरल
अशोक कुमार की उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के पद से विदाई का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस की तरफ से उन्हें शानदार विदाई दी गई थी। उनकी कार को फूलों से सजाया गया था। उत्तराखंड पुलिस के जवान डीजीपी की कार को रस्सियों से खींच रहे थे। उन्होंने अपने विदाई के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था। उनकी छवि पुलिस विभाग में सौम्य और नरम स्वभाव की रही थी।

खेल विवि के कुलपति एसएस देशवाल के इस्तीफे को मंजूर किए जाने के बाद सेवानिवृत्त उत्तराखंड के सेवानिवृत्त डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार को कुलपति नियुक्त किया गया है। -नवदीप सिंह विर्क, प्रधान सचिव, खेल विभाग हरियाणा।


मुझे खेल विवि राई में कुलपति नियुक्त किया गया है। मैं 1 मार्च को पदभार ग्रहण करूंगा। खेल विवि को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करुंगा। -अशोक कुमार, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं कुलपति खेल विवि, राई सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed