{"_id":"6893bc3e37bdadee0d03e446","slug":"resurvey-for-allotment-of-plots-to-bpl-families-sonipat-news-c-197-1-snp1008-140412-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीपीएल परिवारों के प्लाॅट आवंटन का दोबारा हो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीपीएल परिवारों के प्लाॅट आवंटन का दोबारा हो सर्वे
Thu, 07 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में 100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटन का सर्वे दोबार
सोनीपत। गांव जाहरी के ग्रामीणों ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर प्रशासन से बीपीएल परिवारों के लिए 100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटन का सर्वे दोबारा करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले किए गए सर्वे में केवल खानापूर्ति की गई है। गांव में काफी संख्या में बीपीएल परिवार हैं, लेकिन सूची में केवल छह परिवारों को ही शामिल किया है।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश डॉ. अनमोल को ज्ञापन देकर दोबारा सर्वे की मांग की। साथ ही वीरवार को जिला परिषद के डिप्टी सीईओ व डीपीओ को लिखित में शिकायत देने की बात कही। ग्रामीण जोंगेंद्र, प्रदीप, कालू, संदीप, योगेश, कुलदीप, महावीर, कविता, संगीता, सुमित, सुनील ने बताया कि एक तरफ सरकार बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने की बात कह रही है।
दूसरी ओर गांव जाहरी में केवल छह परिवार ही इस सूची में शामिल किए हैं। गांव के कई परिवार 20-25 वर्ग गज के घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे परिवारों को भी सूची में बाहर रखा गया है। यह बीपीएल परिवारों के साथ भद्दा मजाक है। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एक समान रूप से बीपीएल परिवारों को योजना में शामिल करने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि प्रशासन प्लाॅट आवंटन को लेकर दोबारा सर्वे करवाए ताकि सभी परिवारों को इसका लाभ मिल सके। वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द दोबारा से सर्वे करवाने का आश्वासन दिया है।