{"_id":"66a92795462dda32a70b1b05","slug":"responsibility-withdrawn-from-smo-sitting-on-strike-handed-over-to-deputy-civil-surgeon-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122192-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धरने पर बैठे एसएमओ से जिम्मेदारी वापस ली, उप सिविल सर्जन को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धरने पर बैठे एसएमओ से जिम्मेदारी वापस ली, उप सिविल सर्जन को सौंपी
Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। नागरिक अस्पताल में 15 दिन से चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उप सिविल सर्जन डाॅ. स्वराज चौधरी को एसएमओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। एसएमओ डाॅ. सत्यपाल से यह जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत व नर्सिंग अधिकारी पर विभिन्न आरोप लगाते हुए 15 जुलाई से दूसरे एसएमओ डाॅ. सत्यपाल, कई चिकित्सक व कर्मी अस्पताल परिसर में ही तबादले की मांग कर धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने उप सिविल सर्जन डाॅ. स्वराज चौधरी को एसएमओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। जिन्होंने मंगलवार को ही अपना चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन