फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Residents of Shri Ram Colony expressed their anger over the lack of basic amenities.

Sonipat News: मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से खफा श्रीराम कॉलोनी के लोगों ने जताया रोष

Mon, 09 Feb 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Residents of Shri Ram Colony expressed their anger over the lack of basic amenities.
फोटो : सोनीपत के गांव नाहरी की श्रीराम कॉलोनी में बैठक के बाद रोष जताती महिलाएं। स्रोत: समिति - फोटो : स्वयं
सोनीपत। गांव नाहरी की श्रीराम कॉलोनी में रविवार को सर्वजन हिताय मानव उत्थान एवं कॉलोनी विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने बैठक करके कॉलोनी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। यह कॉलोनी वर्ष 2013 से विकसित हो रही है। मूलभूत सुविधा नहीं मिलने की वजह से लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

राम नारायण ने बताया कि वर्ष 2023 में हरियाणा सरकार की ओर से इस कॉलोनी को नियमित कॉलोनी की सूची में शामिल किया गया है। उसके बाद भी कॉलोनी में विकास कराने के लिए एक ईंट नहीं लग सकी। बारिश होने पर कॉलोनी में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं को लागू करवाने के लिए कॉलोनी के लोग बार-बार जिला प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। कॉलोनी के लोग अपने घर के आसपास पानी की निकासी के लिए गड्ढे बना रहे हैं। इससे बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि कॉलोनी में पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। एक खंभे पर 20 से 30 मीटर लगे हुए हैं। उनसे शॉर्ट सर्किट होकर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
सरकार ने एचएसवीपी को कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी दी थी लेकिन 29 जनवरी को कॉलोनी वासी उनके कार्यालय पहुंचकर सुविधा देने की गुहार लेकर पहुंचे तो अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र एचएसवीपी के कार्य क्षेत्र से बाहर है। वह इसमें विकास कार्य नहीं कर सकते हैं।
विभाग की ओर से बताया गया कि यह कार्य क्षेत्र अब एसएम एमडीए के कार्य क्षेत्र के अधीन आता है। उनकी सरकार से मांग है कि कॉलोनी में सीवर लाइन, पेयजल लाइन व बेहतर बिजली की व्यवस्था करवाई जाए।

इस दौरान रीमा, अंजू, सुप्रीति, प्रियंका, अनीता सपना, कमला, रेखा, सुमन, सुधीर झा, अजय, केदारनाथ, शंभू, बबलू, चमनलाल मिश्रा, कुबेर, विजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed