फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resident certificate counter found empty, notice issued to female clerk

रिहायशी प्रमाणपत्र का काउंटर मिला खाली, महिला लिपिक को नोटिस जारी करके मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Resident certificate counter found empty, notice issued to female clerk
नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनतीं आयुक्त मोनिका ग? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में औचक निरीक्षण कर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान रिहायशी प्रमाणपत्र के काउंटर पर कुर्सी खाली मिली। जिस पर निगम आयुक्त ने नाराजगी जताई और महिला लिपिक को नोटिस जारी करके तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही आयुक्त ने सीवर और लाइट शाखा की कार्यप्रणाली का लाइव डेमो लिया। शिकायत रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन कर शिकायतकर्ताओं से समाधान के बारे में पूछा तो 10 में से 9 लोगों ने समाधान होने की बात कही। जिस पर आयुक्त ने कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में अपने कामों के लिए आने वाले लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि कर्मचारी कुर्सियों पर नहीं मिलते या उनकी सुनवाई नहीं होती। निगम आयुक्त ने व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखा प्रभारियों को शाखा से संबंधित कामकाज के दस्तावेज और फीस के संबंध में अंकित करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिहायशी प्रमाण पत्र बनाने वाली महिला लिपिक सीट पर नहीं मिली, जबकि वहां लोग काम कराने को महिला लिपिक के आने का इंतजार कर रहे थे। लापरवाही के चलते निगम आयुक्त ने महिला लिपिक को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने सीवर और स्ट्रीट लाइट शाखा में आई शिकायतों का खुद शिकायतकर्ताओं को फोन कर फीडबैक लिया। दोनों शाखाओं की कार्यप्रणाली को लेकर आयुक्त ने संतुष्टि जताई। इसके बाद निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने विवाह पंजीकरण के आने वाले दंपती को प्रमाण पत्र जारी करते हुए निगम की तरफ से बधाई कार्ड भी देने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह, क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed