फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Republic Day: Security beefed up on the eve, checkpoints set up at 26 places

गणतंत्र दिवस : पूर्व संध्या पर बढ़ाई सुरक्षा, 26 स्थानों पर लगाए नाके

Sun, 26 Jan 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Security beefed up on the eve, checkpoints set up at 26 places
फोटो 29- सोनीपत के एटलस रोड पर गणतंत्र दिवस को लेकर नाका लगाकर वाहनों की जांच करते सिविल लाइन​
सोनीपत। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने पूर्व संध्या पर ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर निगरानी रखे हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। जिले में 26 स्थानों पर नाके लगाए हैं। जिलास्तरीय कार्यक्रम स्थल के सामने रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एडीजीपी केके राव के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए 2050 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगा दिया है। विभिन्न चौराहों पर 26 अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए हैं। 31 पीसीआर व 73 राइडर को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 26 डायल-112 की टीम भी लगातार गश्त कर रही हैं। सोनीपत शहर के साथ ही गोहाना, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन




मार्ग भी किया गया परिवर्तित

जिलास्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिले में छोटूराम चौक, महलाना रोड निकट शमशान घाट, टी-प्वाइंट महलाना रोड निकट डीसी कॉलोनी, टी-प्वाइंट गढ़ी ब्राह्मणान मोड़, सोनीपत गोहाना रोड व हनुमान मंदिर एवं सैनिक रेस्ट हाउस के साथ नाके लगाए गए हैं। सोनीपत-गोहाना मार्ग छोटूराम चौक, सोनीपत से जिला कारागार के सामने स्थित हनुमान मंदिर तक के मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसमें सोनीपत की तरफ से गोहाना जाने वाले वाहन चालक महलाना चौक से, सेक्टर-23 सौ फुटा रोड से गांव गढ़ी ब्राह्मणान के बाहर से होते हुए गोहाना-सोनीपत रोड पहुंचेगे। साथ ही भारी वाहन चालक मुरथल अड्डा, जटवाडा, जाहरी रोड से बाईपास होते हुए गोहाना रोड पहुंचेंगे। इसी रास्ते से भारी व हल्के वाहन वापस शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







होटल-ढाबों से लेकर गेस्ट हाउस व धर्मशाला तक जांची

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग कर ही है। पुलिस टीमों ने होटल-ढाबों, गेस्ट हाउस व धार्मिक स्थलों पर बनी धर्मशालाओं की जांच की। उन्होंने संचालकों हिदायत दी कि कोई भी संदिग्ध आने पर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।



जिलास्तरीय कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी होंगे मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।




गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। पुलिस की टीम लगातार गश्त करने के साथ ही संदिग्धों की जांच कर रही है। दिल्ली व यूपी की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

- केके राव, एडीजीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed