{"_id":"68bf4109086078eb1d01c691","slug":"repair-work-started-in-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141967-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में मरम्मत का काम शुरू
Tue, 09 Sep 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 43: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी परिसर में मरम्मत के लिए तोड़ा गया फर्श। स्रोत: अस्
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को धूल की वजह से परेशानी बढ़ने लगी है। अस्पताल की इमारत काफी पुरानी होने के कारण कई हिस्सों में दरारें आने लगी थीं। छतों से पानी रिसने लगा था। छह माह में मरम्मत काम पूरा होने की उम्मीद है।
जिला नागरिक अस्पताल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। बारिश होने पर आपातकालीन कक्ष से लेकर ओपीडी व शिशु वार्ड में छत से पानी टपकने लगता है। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी होती है।
प्रबंधन की तरफ से इमारत की मरम्मत के लिए मुख्यालय पत्राचार किया गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल परिसर के अंदर सड़कों, शौचालयों, छतों का मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ओपीडी के बाहर पुराने फर्श और दीवारों की तोड़फोड़ की जा रही है। अस्पताल के कुछ हिस्सों में रास्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
कितना कहा होना है खर्च
नागरिक अस्पताल में स्पेशल रिपेयरिंग का बजट सरकार की तरफ से करीब चार करोड़ जारी किया गया है। इनमें शौचालय के लिए 66.50 लाख रुपये, परिसर में सड़कों की मरम्मत के लिए 1.18 करोड़ और छत की मरम्मत के लिए 25.34 लाख रुपये खर्च होने हैं।