फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Repair of Shahpur Road will start after two days

Sonipat News: दो दिन बाद शुरू होगी शाहपुर रोड की मरम्मत

Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Repair of Shahpur Road will start after two days
गन्नौर। गन्नौर से शाहपुर रोड वाया खुबडू सड़क के मरम्मत का कार्य दो दिन बाद शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) विभाग की तरफ से सड़क को पिछले दिनों उखड़ा गया था, लेकिन बारिश के मौसम के चलते काम रोक दिया गया था। अब विभाग ने सड़क के नवनिर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। 16.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर 11.61 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है। एजेंसी को सड़क को तीन महीने में ही तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएच 71ए व जीटी रोड़ को आपस में जोड़ने वाली शहर से वाया खुबडू शाहपुर सड़क का जीर्णोद्धार कई वर्षों से नहीं हुआ है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। क्षेत्र के लोग रोड के निर्माण की बाट जोह रहे थे। पिछले महीने सड़क नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया था। विभाग ने बीएसटी, आरओबी पर मेस्टिक लेयर बिछवा दी गई और सड़क को उखड़वा दिया था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से काम बीच में रोक दिया। जिस वजह से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही हैं। रोड उखड़ने की वजह से दुपहिया वाहन चालक सड़क पर गिर कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने दिए निर्देश

विधायक निर्मल चौधरी ने सड़क उखड़ने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात कर उन्हें सड़क को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद रिपेयरिंग काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है। जिस वजह से सड़क नवनिर्माण का कार्य शहर की तरफ से शुरू करवाया जाएगा। तीन महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
पंकज गौड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed