फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Renu Bhatia gets Woman of the Year, SDM Shashi Vasundhara gets Great Eight Woman Award

रेणु भाटिया को वुमन ऑफ द ईयर, एसडीएम शशि वसुंधरा को ग्रेट ऐट वुमन सम्मान

Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Renu Bhatia gets Woman of the Year, SDM Shashi Vasundhara gets Great Eight Woman Award
ग्रेट ऐट वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित महिलाएं मुख्यातिथि व अन्य अधिकारियों के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जीवीएम कन्या महाविद्यालय में ग्रेट ऐट वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय थीम स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचीं व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम शशि वसुंधरा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ज्योति शुक्ला, दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार जैन, हरियाणा पब्लिक इंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन ललित बत्रा, जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति अवॉर्डी डॉ. ज्योति राज ने की।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, कविता, गीतों द्वारा महिलाओं के उत्सव का जश्न मनाया गया। मुख्यातिथि रेणु भाटिया ने कहा कि आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरुष की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। भाटिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

सारथी ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि भारत में पूर्ण लैंगिक समानता की राह कठिन है, लेकिन असंभव नहीं है। हमें अपने प्रयासों में ईमानदार होना चाहिए और महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने पर काम करना चाहिए। भारत में पूर्ण लैंगिक समानता के लिए, पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ काम करना होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिलाओं को ग्रेट ऐट वीमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेणु भाटिया, डॉ. सुमन मंजरी, संरक्षक किरण बाला, कृष्ण वत्स, प्रोफेसर जगदीश बत्रा, रजनी मल्होत्रा आर्य, सुनीता अहलावत, भावना आंतिल, सुशील गोयल, गौरव गर्ग, आनंद कुमार, प्रेम गौतम, शालू पहल, निहारिका, संतोष राठी सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के गण्यमान्य मौजूद रहे।
इन्हें मिला ग्रेट एट वीमेन ऑफ द ईयर- 2022 अवॉर्ड
1. रेणु भाटिया (सशक्त महिला) फरीदाबाद, अध्यक्ष हरियाणा राज्य महिला आयोग को महिला सशक्तीकरण के लिए वीमेन ऑफ द ईयर सम्मान
2. शशि वसुंधरा, एसडीएम सोनीपत को प्रशासनिक सेवा के लिए सम्मान
3. डॉ. राजबाला जाखड़, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान
4. सरोज जांगड़ा, भिवानी को हरियाणवी फिल्म कलाकार, कला के क्षेत्र में सम्मान
5. ममता शर्मा, सिटी रिप्रेजेंटेटिव रोबिन हुड आर्मी, सोनीपत को स्लम बस्ती के बच्चों हेतु भोजन व शिक्षा के लिए सम्मान
6. डॉ. दीपमाला मित्तल, प्रेसिडेंट अवॉर्डी, मित्तल नर्सिंग होम, सोनीपत को महिला चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मान
7. डॉ. अनीता सिंह, अध्यक्ष इनर व्हील क्लब, सोनीपत को समाजसेवा सम्मान
8. डॉ. ज्योति लठवाल, सहायक प्रोफेसर हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत को साहित्य के क्षेत्र में सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed