{"_id":"685c52645ad87190ff0e5bee","slug":"removed-water-from-underpass-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138528-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंडरपास में भरे पानी को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंडरपास में भरे पानी को निकाला
Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो :15: लीकेज को रोकने के लिए दीवार व पिलर की बीच आई दरारों को सील करते मजदूर। संवाद
सोनीपत। गन्नौर-सोनीपत सड़क मार्ग पर राजलूगढ़ी गांव के पास बने अंडरपास में पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया था। इस समस्या को देखते हुए हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) की ओर से बुधवार को सक्शन पंप की मदद से पानी को बाहर निकाल दिया गया।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बने कंटेनर डिपो को पानीपत-अंबाला रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास सोनीपत-गन्नौर मार्ग पर रेलवे लाइन बिछाने के बाद अंडरपास का निर्माण किया गया था। अंडरपास में बिना बारिश के ही पानी भर रहा था। इसका मुख्य कारण अंडरपास की दीवार और पिलर के बीच में दरार आना है। इससे खेतों का पानी रिसकर अंडरपास में भर रहा था।
इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बुधवार को विभाग की ओर से सक्शन पंप मंगवा कर पानी की निकासी करवा दी गई।
वर्जनपानी लीकेज को रोकने के लिए दीवार व पिलर की बीच आई दरारों पर सीलिंग का कार्य करवाया जा रहा है। एक जगह से खेतों का रास्ता छोड़ा गया था, वहां से भी पानी अंडरपास में आ जाता था। विभाग ने अब उस रास्ते को भी बंद कर दिया है। -नरेश कुमार, उपमंडल अभियंता, एचएसआरडीसी।