{"_id":"6a15febe84fea4dda603a30c","slug":"religious-places-give-message-of-unity-to-the-society-inderjeet-virmani-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154559-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को एकता का संदेश देते हैं धार्मिक स्थल : इंदरजीत विरमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को एकता का संदेश देते हैं धार्मिक स्थल : इंदरजीत विरमानी
विज्ञापन
गोहाना गोवर्धन कॉलोनी स्थित जय श्रीराम जी आश्रम में कार्यक्रम के दौरान मौजूद इंदरजीत विरमानी व
गोहाना। गोवर्धन कॉलोनी स्थित जय श्रीराम जी आश्रम में मंगलवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पंजाबी महासभा अध्यक्ष इंदरजीत विरमानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संतजनों और श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम जन उत्थान सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। आश्रम में आधारशिला रखे जाने और निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर धार्मिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।
इंदरजीत विरमानी ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकता, सेवा, संस्कार और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में समाज का सहयोग प्रेरणादायक है और सभी लोगों को धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष सोनू कुमार, पार्षद संजय सैनी, प्रेम सिंह, देवी सिंह फौजी, जयभगवान उर्फ टिल्लू, अनिल नारद, रवि कुमार, कृष्ण, उपकार खोखर, रामू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।