{"_id":"6150c7eb8ebc3e2bdd0d8538","slug":"relief-to-the-examinees-passengers-of-local-routes-remained-upset-sonipat-news-rtk6252270155","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों को मिली राहत, लोकल रूटों के यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों को मिली राहत, लोकल रूटों के यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग ने रविवार को 11 अतिरिक्त बसें चलाई। जिससे परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। जबकि लोकल रूटों पर बसों की कमी होने से यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। लोकल रूटों के यात्रियों को परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा गया।
रविवार को चंडीगढ़ व जयपुर रूट पर सुबह साढ़े चार बजे ही बसें रवाना कर दी गई थी। बस अड्डे पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों में हरियाणा पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। जिसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने चंडीगढ़ रूट पर जहां 6 अतिरिक्त बसें चलाई, वहीं जयपुर रूट पर 5 बसें भेजी गई।
जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा देने के लिए तड़के चार बजे से पहले ही बस अड्डे में पहुंच गए थे। जिले के अभ्यर्थियों को मिले सभी परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ रूट पर ही थे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखत हुए रोडवेज ने इस रूट पर 6 अतिरिक्त बसें रवाना की। हालांकि इस रूट पर सोनीपत बस अड्डे से प्रतिदिन 20 बसें रवाना होती है। रविवार को इनके अतिरिक्त 6 और बसें भेजी गई। दूसरी तरफ राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। जिस कारण जयपुर रूट पर सुबह साढ़े चार बजे से दोपहर 12 बजे तक 5 बसें रवाना की गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ व जयपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने व 16वें प्रतिनिधि सम्मेलन एवं चुनाव को लेकर चालक-परिचालक व्यस्त रहे। जिससे लोकल रूटों पर बसों की कमी बनी रही। लोकल रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
वर्जन
हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद के लिए आयोजित परीक्षा के लिए चंडीगढ़ रूट पर 6 अतिरिक्त बसें चलाई गई। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिले के ज्यादातर परीक्षार्थी एक दिन पहले ही चले गए थे। जिस कारण परीक्षार्थियों की संख्या कुछ कम रही। रविवार को जयपुर रूट पर 5 बसें भेजी गई। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका भी विशेष ख्याल रखा गया है।
- श्रीभगवान, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत