फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Now the wheels of buses will not stop, Roadways Depot gets 26 new operators

राहत : अब नहीं थमेगा बसों का पहिया, रोडवेज डिपो को मिले 26 नए परिचालक

Thu, 09 Jan 2025 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jan 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now the wheels of buses will not stop, Roadways Depot gets 26 new operators
फोटो 13- सोनीपत बस अड्डे में खड़ी बसें व मौजूद यात्री। संवाद
सोनीपत। बस अड्डे में अब परिचालकों की कमी से बसों का पहिया नहीं थमेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती किए गए परिचालकों में 26 ने सोनीपत डिपो में नियुक्ति ली है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी परिचालकों को रूट अलॉट कर दिए जाएंगे। जिससे बसों का संचालन करना आसान होगा, जिसका फायदा विभाग के साथ यात्रियों को भी मिलेगा। सोनीपत बस अड्डे में रोडवेज बसों के साथ किलोमीटर योजना के तहत शामिल की गई बसों का भी परिचालन किया जाता है। नियमानुसार किलोमीटर योजना के तहत चलने वाली बसों में चालक प्राइवेट होता है, लेकिन परिचालक रोडवेज विभाग को उपलब्ध करवाना होता है। ऐसे में रोडवेज विभाग के पास लंबे समय से परिचालकों की कमी बनी हुई थी। परिचालकों की कमी के चलते अक्सर बसें डिपो में ही खड़ी रहती है। इससे न सिर्फ डिपो को नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ जाती थी। नए परिचालकों की भर्ती होने से इन समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


चालकों की भी खल रही कमी

सोनीपत बस डिपो में चालकों की भी कमी बनी हुई है। 92 बसों के लिए डिपो में करीब 120 चालक मौजूद हैं। इनमें कुछ चालक छुट्टी पर रहते हैं। इसका बस संचालन पर असर पड़ता है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन लगातार डिपो में नए चालकों की नियुक्ति करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन



जिले में रोडवेज डिपो की स्थिति

- जिले में रोडवेज बेड़े में कुल बसें : 198
- सोनीपत बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 92
- सोनीपत बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 32

- सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत चालक : 120

- सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत परिचालक : 153
- गोहाना बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 48
- गोहाना बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 25
- गोहाना बस अड्डे में कार्यरत चालक : 70
- गोहाना बस अड्डे में कार्यरत परिचालक : 102

-
सोनीपत रोडवेज डिपो में एचकेआरएन के तहत 26 नए परिचालक शामिल किए गए हैं। कौशल रोजगार के तहत कार्यरत परिचालकों की संख्या बढ़कर अब 59 हो गई है। नए परिचालक आने से बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर बसों का परिचालन बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed