फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief from Corona: 31 patients were cured, 24 cases were found

कोरोना से राहत : 31 मरीज ठीक हुए, 24 केस मिले

Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief from Corona: 31 patients were cured, 24 cases were found
सेफ इंडिया फाउंडेशन के लगे शिविर में वैक्सीन लगवाता किशोर। संवाद - फोटो : Sonipat
लोगों को अब कोरोना से राहत मिलने लगी है। शनिवार को कोरोना के 24 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ 31 मरीज ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या घटकर 245 रह गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सिविल रोड गोहाना में 13 साल का तो सेवली में 14 साल का किशोर, निजामपुर में 64 साल का बुजुर्ग, बड़वासनी में 71 साल का बुजुर्ग, हलालपुर में 61 साल की बुजुर्ग महिला, बुसाना में 62 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित मिले हैं। मुरथल, गढ़ी सिसाना व कुंडली में 24-24 साल के दो युवक व एक युवती, इंडियन कॉलोनी में 16 साल का किशोर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 1002 लोगों के सैंपल लिए
शनिवार को जिलेभर में 1002 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 810 आरटीपीसीआर और 192 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त हो गई थी। राहत की बात यह है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 959 रिपोर्ट भी शनिवार को प्राप्त की गई। इसमें से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की मौत की पुष्टि हो रही थी। वीरवार को राहत मिली है। तीसरी लहर में अब तक कोरोना 21 लोगों की जिंदगी लील चुका है।
12 लाख से ज्यादा ने लगवाई पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 12 लाख 54 हजार 715 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। साथ ही 8 लाख 88 हजार 452 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 7221 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed