फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: 50 buses returned to roadways depot for administrative duty

राहत : रोडवेज डिपो में लौटी प्रशासनिक ड्यूटी पर गईं 50 बसें

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Relief: 50 buses returned to roadways depot for administrative duty
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक ड्यूटी पर गईं 50 बसें अड्डे में लौट आई हैं। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से बसों की किल्लत झेल रहे विभिन्न ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं बहाल होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सकी और बंद पड़े फेरों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे बस सेवाएं एक बार फिर से सामान्य हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मांग पर चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोनीपत बस अड़्डे से 50 बसें भेजी गई थी। इससे कई लोकल रूटों पर बस सेवा बंद करनी पड़ी थी। वहीं अन्य रूटों से भी बसों के फेरे कम कर दिए थे। इस कारण विभिन्न रूटों पर बसों की कमी बनी हुई थी। भीषण गर्मी में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवा पाना रोडवेज अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ था। हालांकि बसें वापस आने से मंगलवार को सभी रूटों पर बसों का परिचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन


वर्जन
सोनीपत बस अड्डे से प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई 50 बसें लौट आई हैं। इससे यातायात सामान्य हो गया है।-विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed