फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Regular operation of the hydrogen train begins on the Jind-Sonipat rail route; passengers excited.

Sonipat News: हाइड्रोजन ट्रेन का जींद-सोनीपत रेलमार्ग पर नियमित संचालन शुरू

Sun, 19 Jul 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Regular operation of the hydrogen train begins on the Jind-Sonipat rail route; passengers excited.
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के सा​थ राजपाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (74009/10) का जींद-सोनीपत रेलमार्ग पर रविवार से नियमित संचालन शुरू हो गया। स्वच्छ ऊर्जा आधारित इस अत्याधुनिक ट्रेन के पहले दिन जींद से 20 और सोनीपत से 43 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया। रविवार का अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रही लेकिन सोमवार से इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन के साथ जींद-सोनीपत रेलखंड ने नया इतिहास भी रच दिया। वर्ष 2016 में इस रेलमार्ग के शुरू होने के बाद पहली बार रविवार को किसी नियमित यात्री ट्रेन का संचालन हुआ है। अब तक इस रूट पर केवल सोमवार से शनिवार तक ही तीन पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं। नई सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सप्ताहांत में भी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि पहले दिन यात्रियों की संख्या संतोषजनक रही। लोगों में इस ट्रेन को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। लोग विभिन्न स्टेशनों पर इसे निहारते और इसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जींद जंक्शन से 7:40 बजे रवाना हुई ट्रेन
ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद जंक्शन से रवाना हुई और निर्धारित समयानुसार जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललितखेड़ा, भंभेवा, ईसापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, राबड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी होते हुए 9:40 बजे सोनीपत पहुंची। वापसी में ट्रेन संख्या 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होकर दोपहर एक बजे जींद जंक्शन पहुंची। इस रूट पर ट्रेन की औसत गति करीब 38 किलोमीटर प्रति घंटा रही। और पूरा सफर करीब दो घंटे 20 मिनट में पूरा हुआ।
----
वर्जन
पोते और पोतियों के साथ जींद से सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन से आया हूं। ट्रेन की सफर पर्यटन के रूप में काफी अच्छी लगी । इसी ट्रेन से वापस जींद जा रहा हूं।-राजपाल, सुंदर नगर, जींद

---
दो दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया। उस दौरान भीड़ होने के कारण ट्रेन में नहीं बैठ पाया था। आज पहली बार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। - वीरेंद्र गोयल, आसरी गेट जींद


0
पानीपत में आईओसीएल में नौकरी करता हूं। पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करने के लिए पहली बार सोनीपत में साथी के साथ आया हूं। यहां से जींद जाऊंगा। -दीनानाथ, मुंबई

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन में सवार पोते -पाेतियों के साथ राजपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed