{"_id":"6750c30874003a72b4003f99","slug":"registry-started-at-new-collector-rate-people-had-to-loosen-their-pockets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128759-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री शुरू, लोगों को करनी पड़ी जेब ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री शुरू, लोगों को करनी पड़ी जेब ढीली
Thu, 05 Dec 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नए सर्किल रेट के आधार पर साॅफ्टवेयर अपडेशन का काम पूरा होने के साथ बुधवार को तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। खानपुर कलां को छोड़कर सभी तहसील कार्यालय में नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री की गई। इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से सर्किल रेट में इजाफा किया गया है।
प्रदेश सरकार ने 1 दिसंबर से नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की ओर से सर्किल रेट में पांच से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। 1 दिसंबर को रविवार होने के चलते तहसील कार्यालय में अवकाश था। 2 व 3 दिसंबर को राजस्व विभाग के कर्मचारी नए सर्किल रेट के आधार पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने में जुटे रहे। मंगलवार को गोहाना में नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री शुरू हो पाई थी। अपडेशन का कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर तहसील व राई उप तहसील में भी रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो पाई। एक तरफ तहसील में रजिस्ट्री करवाने का कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिली। वहीं, नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री होने के चलते लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। सोमवार व मंगलवार को रजिस्ट्री कराने के लिए टोकन भी नहीं कट रहे थे।
इन तहसील कार्यालयों में शुरू हुई रजिस्ट्री
गोहाना 49
राई 36
खरखौदा 26
सोनीपत 19
गन्नौर 16
--
नए कलेक्टर रेट पर साॅफ्टवेयर अपडेट करने के बाद तहसीलों में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब प्राॅपर्टी खरीदने वालों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
- हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग