{"_id":"68d432790ea78437f009b5cc","slug":"registration-under-deendayal-lado-laxmi-yojana-will-be-done-through-ddlly-app-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142811-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीडीएलएलवाई एप से होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीडीएलएलवाई एप से होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण
Wed, 24 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता करते उपायुक्त सुशील सारवान, साथ में अन्य अधिकारी
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के सपने को साकार करने के लिए सरकार 25 सितंबर को प्रदेशभर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (डीडीएलएलवाई) का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय कार्यक्रम जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत में किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। उनके साथ विधायक निखिल मदान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के शुभारंभ पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थलों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं के पंजीकरण डीडीएलएलवाई एप के माध्यम से निशुल्क किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीआईपीआरओ राकेश गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेजों की सूची
उपायुक्त ने बताया कि पात्र महिला के पास हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, आधार आईडी से सक्रिय मोबाइल नंबर लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों की आधार आईडी, यदि विवाहित है तो सुसराल पक्ष के सभी सदस्यों की आधार आईडी, यूएचबीवीएन से लिया गया बिजली कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन संख्या, यदि बेरोजगार है और एचकेआरएन के साथ पंजीकृत है, अपने, परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाले सभी वाहन का वाहन पंजीकरण नंबर, बैंक खाते का विवरण अनिवार्य है।