फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Registration time for Kharif crops extended till 31 August

Sonipat News: खरीफ फसलों का पंजीकरण समय 31 अगस्त तक बढ़ाया

Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Registration time for Kharif crops extended till 31 August
सोनीपत। सरकार की तरफ से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। जो किसान खरीफ फसलों की बुवाई कर चुके हैं वह 31 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं। सरकार ने पंजीकरण के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान का पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही केवल फसल खरीदी जाएगी। किसान की ओर से पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के पास सभी किसानों का ब्योरा आने के बाद उन्हें मंडी में बुलाना आसान हो जाता है। किसानों के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें मंडी में किस दिन व किस वक्त आना है की जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र अनिवार्य
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed