{"_id":"68d96748edaeafd1b90787a8","slug":"register-youth-on-my-bharat-portal-to-participate-in-nation-building-principal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143003-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में भागीदार के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें युवा : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में भागीदार के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करें युवा : प्राचार्य
Sun, 28 Sep 2025 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत की आईटीआई परिसर में विद्यार्थियों को जानकारी देती इंस्ट्रक्टर ज्योति। स्रोत: सं
साेनीपत। माई भारत पोर्टल युवा मामले और खेल मंत्रालय की पहल है जो युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विक्रम सिंह ने दी। इस दौरान विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रेरित करते हुए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल 15 से 29 साल के युवाओं को विभिन्न प्रकार के अनुभव-आधारित शिक्षण, कौशल विकास और सामुदायिक कार्य के अवसर प्रदान करता है।
इसका लक्ष्य उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है। कार्यक्रम के दौरान कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इंस्ट्रक्टर ज्योति ने विद्यार्थियों को खुद से बायोडाटा तैयार करने की विधि, साक्षात्कार की तैयारी, सफलता के लिए आवश्यक गुण व व्यक्तिगत विकास संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
संस्थान में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। वर्ग अनुदेशक सुनील दत्त के नेतृत्व में विद्यार्थियों व अनुदेशकों ने मिलकर सफाई की। विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जुड़कर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान मेजर संजय श्योराण, सीमा देवी, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील दत्त, मुकेश नेहरा, सुनील मलिक, सुभाष चंद्र, हरदीप, अमित, करतार सिंह, रणबीर सिंह उपस्थित रहे।