फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   REGIONAL RAPID TRANSIT, master plan 2031, gannur, murthal, sonipat

अब दिल्ली दूर नहीं

Tue, 28 Jun 2016 12:33 AM IST
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 28 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
REGIONAL RAPID TRANSIT, master plan 2031, gannur, murthal, sonipat
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे ट्रैक पर सपनों की ट्रेन चलने के बाद अब आरआरटी यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट का इंतजार शुरू हो गया है। महानगरों में दौड़ने वाली मेट्रो के समान तेज रैपिड ट्रांजिट के चलने पर दिल्ली की दूरी, दूरी नहीं रह जाएगी। कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार के इस मामले में विचार करने से प्रोजेक्ट को लेकर आस बंध गई है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयार होने वाले मास्टर प्लान में तैयारी कर ली गई।
विज्ञापन


वर्ष 2031 के मास्टर प्लान में ट्रांजिट को दर्शाया गया है। हालांकि अभी तक मास्टर अप्रूवल के इंतजार में हैं, लेकिन रैपिड ट्रेन की प्रपोज्ड प्लानिंग एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के निर्देशों पर ही की गई है। अगर दिल्ली से पानीपत तक रैपिड ट्रेन चलेगी तो सोनीपत के लोगों का दिल्ली और पानीपत जाना आसान हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों को तो सुविधा होगी ही, व्यापारियों को भी जबरदस्त लाभ होगा।
विज्ञापन


111 किलोमीटर लंबा होगा ट्रैक
मास्टर प्लान 2031 में दिल्ली से पानीपत रेपिड ट्रेन को एनसीआर 111 किलोमीटर लंबा दिखाया गया है। ट्रेन के लिए कुल 12 स्टेशन होंगे, जिसमें सोनीपत जिले की सीमा में तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन राई मे सेक्टर 30 से 37 के बीच में केएमपी शुरू होने के पास ही प्रपोज्ड है। दूसरा स्टेशन मुरथल फ्लाईओवर के बिल्कुल साथ में ग्रीनबेल्ट में। तीसरा स्टेशन गन्नौर में लड़सौली और भिगान के बीच प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्नौर में प्रपोज्ड डिपो
प्लान के तहत गन्नौर में आरआरटी का प्रपोज्ड डिपो रखा गया है। गांव बाय के पास डिपो प्रस्तावित किया गया है। डिपो में आने-जाने के लिए रैपिड ट्रांजिट की लाइन अलग से निकाली जाएगी। हालांकि, डिपो के लिए अभी जमीन तय नहीं की गई है, लेकिन 2031 के मास्टर प्लान में इस जमीन को सेक्टर 63 व 64 के बीच दिखाया गया है।

आम-ओ-खास को होगा फायदा
रेलवे हमेशा से ही सफर का सस्ता साधन रहा है। ट्रांजिट आ जाएगी तो हर वर्ग, हर समुदाय के साथ हर एक आम और खास को फायदा होना तय है। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा व्यापारियों को तो फायदा होगा ही, वहीं दैनिक रेल यात्रियों को भरपूर लाभ मिलेगा। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, पानीपत तक का भी सफर आसान होगा।

व्यापारी बोले फायदे का सौदा
रैपिड ट्रेन का मतलब तेज गति और आरामदायक सफर। इसका सीधा सा असर व्यापार पर पड़ेगा। दिल्ली से बड़ा बाजार और कहीं नहीं। आराम से माल लाया-ले जाया जा सकेगा। सबसे बड़ी बात समय की बचत होगी।

अशोक मलिक, जूता व्यापारी

नौकरी-पेशा लोगों को काफी फायदा होगा। समय बचेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी घटेगा। क्योंकि अधिकतर लोग अपनी गाड़ियां इस्तेमाल करते हैं। ट्रांजिट अगर चलती है तो सार्वजनिक परिवहन का बेहतर साधन होगा।
 कृष्ण, इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान के संचालक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed