फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Refused to provide oxygen to Corona patients, DC filed suit

कोरोना मरीजों के लिए कंपनी ने ऑक्सीजन देने से किया था मना, डीसी ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Refused to provide oxygen to Corona patients, DC filed suit
बहालगढ़ स्थित दिव्या एयर प्रोडक्ट कंपनी के खिलाफ कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन देने से मना करने के साथ ही कंपनी के मालिक व कर्मियों पर सुरक्षा में तैनात पुलिस टीम से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर राई थाने में कंपनी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक मामले में सोनीपत जिलाधीश की तरफ से शिकायत पत्र दिया गया है तो दूसरे मामले में एसआई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। राई थाना पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोनीपत के डीसी श्यामलाल पूनिया की तरफ से राई थाने में शिकायत भेजी गई है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए दिव्या एयर प्रोडक्ट कंपनी से ऑक्सीजन मुहैया करानी थी। इसके लिए डीसी ने आदेश जारी कर तीन मई को राई औद्योगिक क्षेत्र के एजीएम ऋषि चौहान की कंपनी में ड्यूटी लगाई थी। बाद में एजीएम ऋषि चौहान ने डीसी को आठ मई को पत्र भेजकर सूचित किया था कि दिव्या एयर प्रोडक्ट कंपनी में फर्म संचालक की तरफ से ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने प्लांट के खिलाफ राई थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद उसके आधार पर प्लांट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई ने दर्ज कराया अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा
एसआई गगनदीप सिंह ने राई थाने की बहालगढ़ चौकी में पुलिस को बताया था कि वह एसपी के आदेश पर अपनी टीम के साथ 29 अप्रैल को दिव्या ऑक्सीजन प्लांट पर सुरक्षा के लिए तैनात थे। यहां पर बीडीपीओ राजेश ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। उन्होंने बताया कि उस रात प्लांट के दो कर्मचारी आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब वह उनका बीचबचाव करने लगे तो एक कर्मचारी ने उनका गला पकड़ लिया था और गाली-गलौज की थी। काफी समझाने पर भी वह नहीं माना था और अन्य कर्मियों को बुला लिया था। इसी बीच दिव्या ऑक्सीजन प्लांट का मालिक राजवीर दहिया व उसका बेटा अभिषेक दहिया वहां पहुंच गए थे। उन्होंने एसआई गगनदीप सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजेश के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। दोनों ने उसके हाथ पकड़कर उसे प्लांट से बाहर धकेलते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। एसआई गगनदीप सिंह की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने राजबीर दहिया व उनके बेटे अभिषेक दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने प्लांट में कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी, जिसका विरोध हमने अधिकारियों के सामने जताया था। मेरे प्लांट से एक भी सिलिंडर की कालाबाजारी नहीं की गई है। जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी गई है। सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया गया है। मेरे खिलाफ मुकदमा अधिकारी अपने बचाव में दर्ज करा रहे हैं। इस बारे में पूरी जानकारी करके प्रशासन की करतूत सभी के सामने लेकर आएंगे।
- राजवीर दहिया, एमडी, दिव्या एअर प्रोडक्ट
वर्जन
दिव्या एयर प्रोडक्ट के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत आई थी, जिसके आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed