फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Red alert for heatwave: Everything is hot in Nautapa, the sun is scorching

लू का रेड अलर्ट : नौतपा में सब तप रहा, झुलसा रही धूप

Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Red alert for heatwave: Everything is hot in Nautapa, the sun is scorching
राहत भरे दो पल....सोनीपत के गांव शहजादपुर में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में अठखेलिया
सोनीपत। मौसम के तल्ख तेवर शुरू हो गए हैं। नौतपा के दूसरे दिन ही सब तपने लगा है, चिलचिलाती धूप तन को झुलसा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने सोनीपत सहित प्रदेश के 16 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पारा बढ़ेगा और गर्मी से निजात के भी कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी। दूसरे दिन रविवार को जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूर्य निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। सुबह आठ बजे ही जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह 9 बजे गर्म हवाओं का अहसास होने लगा था जो दोपहर तक लू में बदल गई। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगे हैं। बच्चे व युवा नहरों व रजवाहों में छलांग लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इससे लू की स्थिति बनी हुई है। रविवार को दिनभर नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। भीषण गर्मी का ही असर रहा कि बाजारों में सूनापन छाया रहा। वहीं दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिसका सीधा असर व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से भी लू से बचने की लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक गर्म हवाएं चलने की आशंका जाहिर की है। जिसके चलते जिले में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों में खूब डुबकियां लगा रहे युवा

नौतपा में झुलसाने वाली गर्मी से निजात पाने के लिए युवा जिले की विभिन्न नहरों और तालाबों में खूब डुबकियां लगा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से नहरों पर नहाने के लिए पाबंदी लगाई गई है। इसके बावजूद गर्मी से बचने के लिए लोग नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। सोनीपत शहर के पास से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बड़वासनी, महलाना, ककरोई सहित कई गांवों में नहाने वालों की भीड़ लगी रहती है। इनमें युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं।




नौतपा का दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में असर दिखाई दे रहा है। अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री तक पहुंच गया है। सप्ताह तक गर्मी से निजात के आसार नहीं है। आने वाले तीन दिन गर्म हवाएं चलेंगी, जिसे देखते हुए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी के तेवर प्री मानसून की दस्तक के बाद ही ढीले हो सकते हैं।

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed