फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Records from 1954 till now burnt due to fire

Sonipat News: आग लगने से वर्ष 1954 से अब तक का रिकाॅर्ड जला

Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Records from 1954 till now burnt due to fire
गन्नौर। गांव पिपली खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से स्कूल के रिकाॅर्ड रूम में रखा रिकाॅर्ड जल गया। प्राचार्य ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेंद्र ने बताया कि हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास सोमवार को कुछ रिकाॅर्ड लेने के लिए स्कूल आए थे। वह जब लिपिक संजीव कुमार के साथ रिकाॅर्ड रूम में गए तो कमरे से धुआं निकल रहा था। कमरे के अंदर घुसे तो कमरे में रखा सारा रिकाॅर्ड जल चुका था। उन्होंने बताया कि आग से स्कूल में वर्ष 1954 से लेकर अब तक का रिकाॅर्ड, बिल बुक, फाइलें, मेडिकल बिल फाइल, कैश बुक, आर्डर बुक, अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर जल गए। प्राचार्य का आरोप है कि रविवार रात को अज्ञात ने स्कूल के रिकाॅर्ड रूम में आग लगाई है। शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed