फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Record of 972 bags not found in mill's warehouse, investigation continues

Sonipat News: मिल के गोदाम में 972 बैग का नहीं मिला रिकार्ड, जांच जारी

Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Record of 972 bags not found in mill's warehouse, investigation continues
सोनीपत। दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गोदाम में चीनी के 972 बैग ऐसे मिले हैं जिनका रिकार्ड मिल प्रबंधन के पास नहीं मिला है। चीनी की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चीनी के बैग गोदाम में पहुंचने की जांच को लेकर मिल प्रबंधन ने कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कुछ समय पहले कर्मचारियों की सीट बदली थी। नए कर्मचारी ने चार्ज लिया और स्टाॅक का मिलान करने पर चीनी से 972 बैग अधिक मिले। इसके बाद एमडी ने कमेटी की जांच कराई, लेकिन वह जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद मामले की जांच चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना के अधिकारियों से कराई तो उन्होंने भी गोदाम में अधिक बैग होने की बात कही। ऐसे में गोदाम में अतिरिक्त बैग मिलने पर सवाल खड़ा हो गया है। इसकी जांच को कमेटी का गठन किया गया और उपायुक्त व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

गोदाम में वर्ष 2022-23 पेराई सत्र के दौरान तैयार की गई चीनी को भी रखा हुआ है। इससे पहले वर्ष 2013-14 के पेराई सत्र के दौरान भी 478 चीनी के बैग की गड़बड़ी मिली है। इसकी एंटी करप्शन ब्यूराे की तरफ से जांच की गई थी। वर्ष 2020 में करीब 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की जांच में नहीं मिला चीनी के बैगों का रिकार्ड
प्रबंध निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि चीनी से संबंधित कार्य बिक्री शाखा की ओर से किया जाता है। चीनी उत्पादन के बाद गोदाम के रजिस्टर से बिक्री शाखा को बेचने के लिए स्थानांतरण कर दी जाती है। इसके बाद उसका लेजर बुक तैयार करना और रिकार्ड दुरुस्त करने सहित तमाम जिम्मेदारी विभाग की होती है। बेची गई चीनी का पैसा मिल के खाते में ट्रांसफर करना और ऑनलाइन बोली से मिलने वाला पैसा डायरेक्ट ही खाता में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन इस चीनी का कोई रिकार्ड मिल में नहीं पाया गया।



वर्जन
मिल के गोदाम में बिना रिकार्ड के चीनी से भरे बैग मिलने का मामला संज्ञान में आया है। बैग गोदाम में कैसे पहुंचे और लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जांच में यदि कोई कर्मचारी दोषी मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डाॅ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed