{"_id":"6897a75c946d698acf06116b","slug":"record-112-mm-rain-wreaks-havoc-city-submerged-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140540-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिकॉर्ड 112 मिलीमीटर बारिश का कहर, जलमग्न हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिकॉर्ड 112 मिलीमीटर बारिश का कहर, जलमग्न हुआ शहर
Sun, 10 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत में हुई झमाझम बारिश के बाद सेक्टर-15 में भरे पानी से गुजरते दोपहिया वाहन चालक।
सोनीपत। जिले में शनिवार सुबह 6 घंटे रिकॉर्ड बारिश के कहर से शहर जलमग्न हो गया। छह घंटे में इनती बारिश हुई कि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया। इससे पानी निकासी व्यवस्था ठप हो गई। शहर की सड़कों- गलियों में तीन से चार फीट पानी भरने के अलावा दुकानों और घरों में पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरपास में 13 फीट पानी भरने से शहर दो हिस्सों में बंट गया।
शनिवार सुबह पौने छह बजे अचानक मौसम बदला और रुक-रुककर बारिश होती रही। रिकॉर्ड बारिश से हालात ही बिगड़ गए। झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया।
गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया। सबसे बदतर हालात ककरोई रोड चौक पर थे।
विज्ञापन
शनि मंदिर अंडरपास में भरा पानी
बारिश ने शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक तरह से बंदी बनाकर रख दिया। बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए रेलवे लाइन पार करना मुश्किल हो गया। सारंग रोड अंडरपास के साथ शनि मंदिर रोड अंडरपास में पानी भर गया। यही नहीं, शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में बंद हो गए। उन्हें निकालने के लिए चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। ककरोई चौक के पास एक महिला पानी में गिर गई। करीब चार फीट तक भरे पानी में गिरने से महिला ही हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला।
राखी बांधने जा रही बहनों के साथ दुकानदार रहे परेशान
शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही जारी बारिश ने बहनों की परेशानी बढ़ा दी है। भाइयों को राखी बांधने के लिए दूरदराज से आने और जाने वाली बहनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्टाल व टेंट लगाकर राखी बेच रहे विक्रेताओं को स्टाल उठाने पड़ गए।
राई ब्लॉक में हुई सबसे अधिक बारिश
शनिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। सबसे अधिक बारिश राई ब्लॉक में दर्ज की गई। राई ब्लॉक में रिकॉर्ड 140 एमएम बारिश हुई। चार वर्ष पहले राई ब्लॉक में 117 एमएम बारिश हुई थी। सोनीपत ब्लॉक में 112 एमएम, खरखौदा में 54 एमएम, गोहाना में 12 एमएम, खानपुर कलां में 40 एमएम व गन्नौर में 52 एमएम बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान में कमी बनी रहेगी।
घरों और दुकानों में घुसा पानी
बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। शहर के शनि मंदिर अंडरपास क्षेत्र के आसपास पुरखास रोड, ककरोई चौक, गीता भवन चौक क्षेत्र में तो दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इससे उनका काम भी प्रभावित रहा। ककरोई चौक के पास मेडिकल स्टोर में पानी भरने से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
वाहन चालकों को हुआ नुकसान
रक्षाबंधन पर्व के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों में घरों से बाहर निकले थे। शहर में हालात तालाब की तरह बने थे। तीन से चार फीट तक पानी में वाहन फंस गए। एंबुलेंस को भी मशक्कत से निकालना पड़ा। वाहन बंद होने से चालकों को मैकेनिक के पास हजारों रुपये खर्च करने पड़े। कई वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई तो कई युवकों ने वाहनों को धकेलकर निकालने के 500 रुपये तक लिए।
किसानों को फायदा
ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के चेहरे बारिश से खिल गए। किसानों को धान की सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। कपास में नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पानी खेत में खड़ा न रहने दे। बारिश से सब्जी में भी नुकसान हो सकता है।