फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reconstruction of Gumd to Garhi Jhanjhara road begins, road will be 18 feet wide

Sonipat News: गुमड़ से गढ़ी झंझारा सड़क का नवनिर्माण शुरू, 18 फुट चौड़ी होगी सड़क

Tue, 28 May 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Gumd to Garhi Jhanjhara road begins, road will be 18 feet wide
सोनीपत के गन्नौर के गांव गुमड़ से गढ़ी झंझारा तक सड़क पर विभाग की तरफ से डलवाए गए पत्थर। संवाद
गन्नौर। गांव गुमड़ से खेड़ी रोड से होते हुए गढ़ी झंझारा की तरफ जाने वाली सड़क का नवनिर्माण 10 माह से अधर में लटका हुआ था। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 12 फुट चौड़ी सड़क को अब 18 फुट चौड़ा किया जाना है। इससे इस सड़क मार्ग पर आवाजाही वाहन चालकों के लिए सुगम होगी।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से सड़क पर पत्थर डलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। इसके निर्माण की मांग लगातार उठ रही थी। इसके चलते 10 माह पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। उस समय सड़क के कुछ हिस्से पर पत्थर भी डलवा दिया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका निर्माण रुक गया था। ऐसे में किसानों व सड़क से गुजरने वाले छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

साइकिल व स्कूटी पर विद्यालय में जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में लोग अब इस सड़क का निर्माण जल्द करवाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सड़क निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांच किलोमीटर लंबी सड़क को 12 फुट से बढ़ा कर 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क करीब एक माह में बन कर तैयार हो जाएगी।-नवनीत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed