फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RDSS sonipat, Redeveloped Distribution Area Scheme sonipat, Electricity Corporation sonipat

Sonipat News: सुविधाओं के करंट से दूर होगा बिजली संकट

Thu, 27 Feb 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Feb 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
RDSS sonipat, Redeveloped Distribution Area Scheme sonipat, Electricity Corporation sonipat
फोटो 03: सोनीपत के गांव बढ़मलिक स्थित रामनगर कॉलोनी में नारियल तोड़कर ट्रांसफार्मर रखने के कार्
सोनीपत। गर्मी में लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए बिजली निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की कॉलोनियों में पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने गांव बढ़मलिक स्थित रामनगर कॉलोनी में 200केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए। इनका शुभारंभ भाजपा के नाहरी मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री व उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार ने नारियल तोड़कर किया।
विज्ञापन


मार्च के बाद से घरों में पंखे, एसी, कूलर आदि चलने शुरू हो जाते हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। यह समस्या तापमान में इजाफा होने के साथ और विकराल रूप ले लेती है। नतीजा ट्रांसफार्मर फूंकने, केबल में फॉल्ट या फीडर में गड़बड़ी के रूप में सामने आता है। पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत राई सब डिविजन क्षेत्र की ग्रामीण कॉलोनियों 200 केवीए के 15 ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। इसकी शुरुआत गांव बढ़मलिक स्थित रामनगर कॉलोनी से की है। बिजली निगम की ओर से पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता रविंद्र पंवार ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी, विजय कॉलोनी, सहारा कॉलोनी और बीसवां मील के पास 13 और ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। छठ पूजा के दौरान रामनगर कॉलोनी के लोगों ने विधायक कृष्णा गहलावत से बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की थी। उपमंडल अभियंता ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वह अपने बिजली बिल समय पर भरते रहे। वेदपाल शास्त्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है। विकास में बिजली सबसे महत्वपूर्ण है। इसके चलते बिजली की उपलब्धता बढ़ाने को पहल हो रही है।
इस दौरान देवीदयाल नंबरदार, भूपेंद्र सिंधु, राजेश सहरावत, दिनेश, ललित, जुगल किशोर, सागर, कनिष्ठ अभियंता अमित, कुलदीप, सुमित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed