फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ravi killed in Kheda Khurd by Sohti's youth, caught by police, shot in the leg

सोहटी के युवक ने की थी खेड़ा खुर्द में रवि की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में लगी गोली

Sun, 02 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ravi killed in Kheda Khurd by Sohti's youth, caught by police, shot in the leg
खरखौदा/नरेला। गांव खेड़ा खुर्द में चार दिन पहले हुई रवि नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोहटी गांव के हैप्पी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात गोगी गैंग का शूटर है। पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर दो फायर कर दिए। बाद में पुलिस ने बचाव में उसके पैर पर गोली मार दी। जिसके बाद उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

नरेला औद्योगिक थाना के गांव खेड़ा खुर्द में 27 जुलाई की रात को रवि की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या दी थी जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीमों का गठन किया गया था। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल एक आरोपी बवाना इलाके में आएगा। इंस्पेक्टर अजय के नेतृत्व में एसआई जयबीर तथा सिपाही मनोज और सचिन की टीम ने दो दिन से इसके लिए बवाना औद्योगिक इलाके के पास जाल बिछाया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब हैप्पी बाइक पर सवार होकर आया तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। जिस पर वह भागने लगा। वह बारिश की वजह से सड़क पर अपने वाहन सहित फिसलकर गिर गया। जिसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर दो फायर कर दिए। बचाव में पुलिस टीम के सिपाही मनोज द्वारा चलाई गोली उसकी टांग में लगी। घायल हो जाने पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। हैप्पी (22) ने पुलिस पूछताछ में रवि की हत्या अपने साथियों सहित किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र मान के परिवार की मदद करने के चलते की वारदात
रवि ने पुलिस के सामने हत्या का कारण बताया है कि गोगी गैंग ने पिछले साल खेड़ा खुर्द गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र मान उर्फ काला की नरेला में हत्या कर दी गई थी। फिलहाल रवि उसके परिवार की मदद कर रहा था। उसका मदद करना गोगी गैंग को रास नहीं आ रहा था। चेतावनी दिए जाने के बाद भी उसने वीरेंद्र मान के परिवार का साथ नहीं छोड़ा तो उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। मामले में पुलिस रवि की हत्या में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed