फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ravi Dahiya will prepare for the World Wrestling Championship by staying in Russia

Sports: रूस में रहकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे रवि, प्रशिक्षण का खर्च वहन करेगा खेल मंत्रालय

Thu, 18 Aug 2022 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 12:50 AM IST
सार

रवि दहिया के प्रशिक्षण का खर्च खेल मंत्रालय वहन करेगा। ओलंपिक में रजत पदक के बाद रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता है। अब रवि रूस के व्लादिकावकाज में रहकर अभ्यास करेंगे। सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होनी है। 

विज्ञापन
Ravi Dahiya will prepare for the World Wrestling Championship by staying in Russia
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए रूस रवाना होते पहलवान रवि दहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे देश के स्टार पहलवान रवि दहिया अब विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगे। इसके लिए वे बुधवार को रूस के लिए रवाना हो गए। रवि दहिया अब रूस में रहकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे। रवि दहिया की यात्रा व प्रशिक्षण का खर्च युवा मामले और खेल मंत्रालय वहन करेगा। 

विज्ञापन


विश्व कुश्ती चैंपियनशिप अगले माह सर्बिया के बेलग्रेड में होगी जिसकी तैयारी के लिए रवि दहिया बुधवार रात को रूस रवाना हो गए। जहां रूस के व्लादिकावकाज में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे। खेल मंत्रालय की ‘लक्ष्य ओलंपिक पोडियम’ योजना के तहत मंजूरी प्राप्त करने वाले 24 वर्षीय रवि कुमार दहिया के साथ उनके प्रशिक्षक अरुण कुमार, साथी साहिल व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुनीश कुमार भी रवाना हुए।
विज्ञापन


इन चारों की यात्रा, वीजा, बोर्ड व ठहरने की लागत लक्ष्य पोडियम योजना के तहत दी जाएगी। परिजनों व खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि रवि दहिया विश्व चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश का तिरंगा लहराएगा। यह शिविर 29 दिनों तक चलेगा। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने से पहले वह जापान के टोक्यो में हुए ओलंपिक में रजत, वर्ष 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में  कांस्य पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed