फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rapid survey will be done from house to house till May 10, till now blood slides of 25 patients have been prepared.

Sonipat News: 10 मई तक घर-घर किया जाएगा रैपिड सर्वे, अब तक 25 मरीजों के रक्त की तैयार की स्लाइड

Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rapid survey will be done from house to house till May 10, till now blood slides of 25 patients have been prepared.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 मई तक रैपिड सर्वे किया जाएगा। इस दौरान टीम घर-घर जाकर बुखार से ग्रस्त मरीजों की स्लाइड तैयार करेगी। अब तक बुखार पीड़ित 25 मरीजों के रक्त की स्लाइड तैयार कर जांच के लिए लैब में भेज दी गई है। अब तक डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।
शहर से लेकर गांव तक मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गौतम नगर, पुरानी अनाज मंडी, गांधी नगर, आर्य नगर व दरियापुर बस्ती को संवेदनशील घोषित किया गया है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में पांच बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड तैयार कर रही है और पानी में मच्छर का लार्वा की जांच कर रही है। बुखार के मरीजों के रक्त की भी स्लाइड बनाई जा रही है। निजी लैब में डेंगू की जांच की फीस 600 रुपये निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। 10 मई तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की रक्त की स्लाइड तैयार करेगी। रही है। जिससे डेंगू की पुष्टि होने पर तुरंत इलाज किया जा सके।-डाॅ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ, चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed