फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rape victim and accused woman accuse each other of assault

दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी महिला ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rape victim and accused woman accuse each other of assault
दुष्कर्म के मामले में जमानत पर आई महिला ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई की। वह दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। वहीं जमानत पर आई महिला ने दुष्कर्म पीड़ित व उसके पति पर पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि पड़ोसी, उसकी पत्नी व एक अन्य पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पड़ोसी की पत्नी व एक अन्य जमानत पर हैं। जबकि मुख्य आरोपी की जमानत नहीं हो सकी है। जमानत पर आई महिला फैसले का दबाव बना रही है। उन्हें मारने की धमकी देती है। उसने वीरवार को भी उनके घर के बाहर हंगामा किया। उसने डायल-112 पर शिकायत की और ओल्ड सिटी पुलिस चौकी में गई। वहां पर उनकी सुनवाई नहीं की और भगा दिया गया। उसने फिर डायल-112 पर कॉल की तो उन्होंने उसे बस अड्डे बुला लिया। वहां पर जमानत पर आई महिला भी थी। उसने वहां उसके साथ मारपीट की। पुलिस के पकड़ने पर महिला ने अपना सिर जमीन पर पटककर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जमानत पर आई महिला ने दुष्कर्म पीड़ित पर उसके पति पर रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह 11 अगस्त को अपनी मां के घर जा रही थीं। बस स्टैंड पर महिला व उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। उसका सिर बस में मारा। पुलिस ने उसके बयान पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed